बिहारशरीफ, जुलाई 29 -- बिहार को बदलना है, हम जनता को जगा रहे : आरसीपी सिंह जन सुराज पार्टी की बिहार बदलाव संवाद में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री सोहसराय में जनसभा में कहा हम सिर्फ सत्ता नहीं, व्यवस्था परिवर्तन की लड़ रहे लड़ाई फोटो : आरसीपी सिंह : सोहसराय में जन सुराज पार्टी की बिहार बदलाव संवाद कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बिहार को बदलना है। इसलिए हम जनता को जगा रहे हैं। हम सिर्फ सत्ता नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं। सोहसराय में जन सुराज पार्टी की बिहार बदलाव संवाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में समग्र विकास और व्यवस्था परिवर्तन के लक्ष्य के साथ लड़ाई शुरू हो चुकी है। 'बिहार बदलाव यात्रा के तहत एक ओर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर विभिन्न जिलो...