हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 11 -- गंगा नदी पर बन रहा औंटा-सिमरिया छह लेन गंगा पुल सह सड़क का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही इस पर आम लोग सफर कर सकेंगे। इस पुल पर अधिकतम 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाई जा सकेगी। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के खंड (197.900 किमी से 206.050 किमी) पर बन रहा औंटा-सिमरिया छह लेन गंगा पुल परियोजना की कुल लंबाई 8.15 किमी है। इनमें 1.865 किमी लंबा छह लेन पुल है। औंटा-सिमरिया छह लेन गंगा पुल परियोजना का 95 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। अब तक 6.51 किमी सड़क का निर्माण पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य तेजी से किए जा रहे हैं और 31 मई तक इसे जनता के लिए खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परियोजना की कुल लागत 1710.73 करोड़ है। इस परियोजना के तहत एक रेल ओवरब्रिज, दो रेल अंडर ब्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.