पटना, फरवरी 12 -- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार को जमीन विवाद से मुक्त करने का संकल्प राज्य सरकार ने लिया है। नई पीढ़ी को हम अभिशप्त नहीं होने देंगे। इसके लिए व्यापक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। श्री सिन्हा गुरुवार को विधानसभा में मंजीत कुमार सिंह के सवाल पर उत्तर दे रहे थे। मंत्री ने सदन को बताया कि जमीन से जुड़े मामलों के कुल 46 लाख आवेदन आये हैं। इनमें 40 लाख परिमार्जन के ही हैं। इन सभी आवेदनों के निष्पादन के बाद काफी हद तक लोगों की परेशानियां दूर होंगी। मंजीत सिंह ने बताया कि राज्य में असर्वेक्षित जमीन 18 लाख हेक्टेयर से अधिक है, जो बिहार के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का करीब 20 प्रतिशत है। जमीन से जुड़े अजय कुमार के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जो भी अधिकारी गलत करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.