पटना, फरवरी 1 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्रीय बजट में विकास और रोजगार के अवसरों में तेजी लाने के लिए पूर्वोदय राज्यों और उत्तर-पूर्व क्षेत्र पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की घोषणा की गयी है। इससे जुड़ी विकास की योजनाओं से बिहार को औद्योगिक निवेश, आधारभूत संरचना और युवाओं के लिए अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, शहरों के विकास के लिए किए गए प्रावधानों से बिहार में शहरीकरण को नई गति मिलेगी। इससे राज्य के शहरों में आधारभूत संरचना, निवेश और रोजगार के अवसर का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय बजट की प्रशंसा करते हुए रविवार को एक्स पोस्ट पर कहा कि केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। केंद्र सरकार का यह बजट विकसित भारत बनाने के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। यह बजट प्रगतिशील एवं भविष्योन्मुखी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.