छपरा, फरवरी 20 -- अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान देने की दिशा में निर्णायक कदम : रूडी फोटो राजीव प्रताप रूडी नाम से छपरा | बिहार सरकार की कैबिनेट द्वारा सारण जिलान्तर्गत सोनपुर में ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थापना हेतु 4228.61 एकड़ भूमि अर्जन के लिए Rs.13,02,83,87,543 (एक हजार तीन सौ दो करोड़ तिरासी लाख सत्तासी हजार पाँच सौ तैंतालीस रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किया जाना राज्य के विकास इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। यह निर्णय बिहार को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान देने की दिशा में निर्णायक कदम है। उक्त बाते सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कही। सांसद रूडी ने कहा कि आज 20 फरवरी का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि बिहार कैबिनेट ने दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड अंतर...