हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 14 -- बिहार के दो दर्जन जिलों के 436 पैक्सों में चुनाव की तारीख घोषित हो गई है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। पैक्स चुनाव के लिए वोटिंग 18 मार्च को होगी। उसी दिन मतगणना भी होगी और रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। प्राधिकार के संयुक्त सचिव कयूम अंसारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन पैक्सों में चुनाव के लिए नामांकन 6 और 7 मार्च को होगा। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 9 और 10 मार्च को होगी। 11 मार्च को नाम वापसी होगी। 18 मार्च को यहां मतदान सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगा। प्रबंध समिति में एससी-एसटी के लिए दो, पिछड़ा वर्ग के लिए दो और अति पिछड़ा वर्ग के लिए दो पद आरक्षित होंगे। इनमें से पचास फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। यह भी पढ़ें- बिहार पंचायत चुनाव में कैमरे से...