पटना, फरवरी 4 -- बिहार में जल्द ही 213 नए डिग्री कॉलेज खुलने वाले हैं। अगले सत्र यानी जुलाई 2026 से इनमें पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य के हर प्रखंड में अब एक डिग्री कॉलेज होगा। खासकर लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करने में बहुत सुविधा होगी। इसके अलावा, राज्य के 55 शिक्षण संस्थानों को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के रूप में भी विकसित किया जाएगा। सीएम नीतीश ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सात निश्चय-3 के चौथे निश्चय 'उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य' के तहत राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। ताकि छात्रों विशेषकर लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा हो। उन्होंने कहा कि अभी भी बिहार के सभी 534 प्रखंडों में से 213 में कोई भी अंगीभूत या सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.