सासाराम, मार्च 9 -- सासाराम। इस बार केंद्र सरकार द्वारा बिहार के हित में बजट प्रस्तुत किया गया है। इसमें उद्योग से लेकर विकास के हर क्षेत्र को समाहित किया गया है। उक्त बातें पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में दुनिया में भारत को नई पहचान मिली। उन्होंने ऐसे कार्य किए, जिनकी कल्पना नहीं की जा सकती थी। चाहे वह धारा 370 को हटाना हो या नोटबंदी या राम मंदिर का निर्माण। कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इससे पहले मंत्री द्वारा भाजपा जिला मुख्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं, मौर्य शक्ति द्वारा मंत्री का नागरिक अभिनंदन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.