हिन्दुस्तान संवाददाता, दिसम्बर 7 -- बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में ओलंपिक एकेडमी खोला जाएगा। इसके लिए सभी जिलों में प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज की जा रही है और सुविधाएं बढ़ाने के लिए रोडमैप बनाया जा रहा है। ये बातें रविवार को शेखपुरा में खेल व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहीं। इससे पहले शेखपुरा बाइपास में लोजपा आर कार्यालय में पहुंची मंत्री का जिलाध्यक्ष इमाम गजाली की अगुवाई में स्वागत किया गया। मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं को उभारने के साथ-साथ बिहार को आईटी हब बनाने की भी कयावद शुरू हो गयी है। इसी को लेकर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में इंजीनियरिंग कॉलेज खोला गया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी राज्य जल्द ही ऊंची छलांग लगाने जा रहा है। बिहार की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर खेल के क्षेत्र ...