बेतिया कार्यालय, जनवरी 5 -- पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय ओझवलिया में कक्षा-9 के दो छात्रों को जमीन पर पटककर पीटने के मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। शिकायत मिलने के बाद डीपीओ समग्र शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा-साक्षरता गार्गी कुमारी ने आरोपित दो शिक्षकों से तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। घटना 6 दिसंबर की बताई जा रही है। डीपीओ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पटखौली परती टोला, बैरिया निवासी मो. सैयद हुसैन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को शिकायत दी थी। इसमें कहा गया है कि कक्षा में डकार लेने पर शिक्षक सुनील कुमार पाल और संदीप कुमार राय ने कक्षा-9 के दो छात्रों को खींचकर बाहर निकाला और टाइल्स लगी जमीन पर पटक दिया। इसके बाद छात्रों की बेरहमी से पिटाई की गई। छात्रों का आरोप है कि छात्रों के बार-बार मना...