निज संवाददाता, जनवरी 8 -- शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब कांड सामने आया है। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन में एक शख्स की शराब पीने के बाद मौत हो गई, जबकि उसके बेटे के आंखों की रोशनी चली गई है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब घर की बहू ने पुलिस के पास पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए मुसारीघरारी थाने में आवेदन दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी और एसडीओ ने बुधवार को गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया और जांच के निर्देश दिए। एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि एफएसएल टीम घटना की जांच करेगी और रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव के वार्ड-12 में शराब पीने से अधेड़ बालेश्वर साह (60) के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि परिजन ने उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया। वहीं, बालेश्वर के बेटे बबल...