पटना, मई 11 -- जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी सीमा पर फायरिंग के दौरान बीएसएफ में तैनात सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए। वो बिहार के सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र के नरायणपुर गांव के निवासी थे। मोहम्मद इम्तियाज की शहादत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है। सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज को नमन करते हुए उन्होने कहा कि नकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। मैं इस घटना से काफी मर्माहत हूं। वीर सपूत के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। शहीद सब इंस्पेक्टर के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से अनुमान्य सम्मान राशि दी जाएगी। मालूम हो कि सम्मान राशि के रूप में राज्य सरकार की ओर से 21 लाख रुपए दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मोहम्मद इम्तियाज का अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। जम्मू के आर॰एस॰ पुरा सेक्टर में पाकिस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.