रांची, अगस्त 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश लोकतांत्रिक मूल्यों व संविधान प्रदत्त मताधिकार की सुरक्षा और जागरुकता के उद्देश्य से बिहार के वोट अधिकार यात्रा में शामिल होंगे। इसकी जानकारी देते हुए मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि उक्त यात्रा के लिए 19 अगस्त को सुबह साढ़े छह बजे वे रांची से प्रस्थान करेंगे। नौ बजे बिहार के गया जिले में वोट अधिकार यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी का मानना है कि यह यात्रा जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरुकता पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए कांग्रेस विधायक दल के नेता, उप नेता, मंत्री...