हिटी, मार्च 22 -- Bihar NRI Murder: बिहार के वैशाली जिले में एक एनआरआई की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग पर राजापाकर क्षेत्र के उफरौल डैनी पुल स्थित एनवीआई ईंटभट्टा के पास शुक्रवार सुबह हुई। मृतक की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के सकरौली बुचौली निवासी रमाशंकर चौधरी के बेटे राहुल आनंद के रूप में हुई है। राहुल पिछले दिनों ही होली के मौके पर अमेरिका से अपने गांव आए थे। बताया जा रहा है कि गले से सोने की चेन छीनने का विरोध करने पर दो बाइक सवार लुटेरों ने उन्हें गोली मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एनआरआई राहुल आनंद हाजीपुर दिग्घी कला पूर्वी स्थित घर से मां को लेकर बाइक से गांव की ओर निकले। वे लोग एनएच 322 मार्ग में उफरौल डैनी पुल के पास ही पहुंचे थे कि बाइक सवार दो अपराधियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.