हाजीपुर, मार्च 20 -- बिहार के वैशाली जिले में बेलगाम अपराधियों ने एक डॉक्टर के क्लीनिक में घुसकर गोली मार दी। बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की जिसमें गोली डॉक्टर साहब के गले में लग गई। बरांटी थाना क्षेत्र के मदारपुर चौक के पास बुधवार की रात 8 बजे की घटना है। बाइक सवार अपराधियों ने क्लीनिक में घुसकर होम्योपैथी के डॉक्टर को गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने के बाद कुर्सी पर गिरे डॉक्टर को लोगों ने टेंपो से हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान गर्दन में फंसी गोली निकाली और बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर हमलोग क्लीनिक पहुंचे तो डॉक्टर कुर्सी पर गिरे थे और गर्दन से खून रिस रहा था। तत्काल एक टेंपो वाले को बुलाया गया और उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.