भागलपुर, जून 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सूबे के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने शनिवार को भागलपुर में बिहार कृषि पदाधिकारियों एवं वन विभाग के पदाधिकारियों संग हुई बैठक में कहा कि साल 2024 में जहां बिहार का वन क्षेत्र महज 7.62 प्रतिशत था, वह साल 2024 में बढ़कर 15.05 प्रतिशत पर पहुंच गया। इस वन क्षेत्र को साल 2028 तक 17.0 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है, इसके लिए विभाग को न केवल युद्धस्तर पर पौधरोपण कराना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण आवश्यक है ताकि जलवायु परिवर्तन के खतरों को कम किया जा सके। भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा है। सभी लोग अपने-अपने परिसर और आसपास पौधरोपण क...