हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जून 9 -- Bihar Weather: बिहार में मंगलवार तक गर्मी और सताएगी। राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के आसार है। वहीं मानसून के लिए 11 जून से अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। उम्मीद है कि राज्य में मानसून अपने निर्धारित समय पर पहुंचेगा। प्रदेश में मानसून प्रवेश की तारीख 13 से 15 जून के बीच है। बिहार में उत्तर-पूर्व के रास्ते किशनगंज से मानसून प्रवेश करता है। 12 जून को उत्तर-पूर्व भाग के अनेक स्थानों और उत्तर-दक्षिण बिहार के कुछ स्थानों पर भी बारिश की चेतावनी है। मानसून की बारिश सामान्य से अधिक होगी मौसम विभाग ने मानसून में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जताया है। इसमें बताया है कि बिहार में मानसून की बारिश सामान्य से 11 प्रतिशत अधिक होगी। अगर बिहार में सामान्य से अध...