पटना, मई 28 -- कांग्र्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे से पहले सवाल किया है कि बिहार के लिए की गई घोषणाएं और योजनाएं कागजों पर ही क्यों हैं? बिहार की असली जरूरतों को नजरअंदाज कर केवल आंकड़ेबाजी क्यों की जा रही है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार यात्रा से पहले उन्होंने पांच सवाल पूछे हैं। सदाकत आश्रम में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि हर चुनाव से पहले क्या इस बार भी बिहार को सिर्फ आश्वासनों और आंकड़ों का खेल दिखाया जाएगा। उन्होंने पूछा कि वर्ष 2015 में घोषित सवा लाख करोड़ के पैकेज का क्या हुआ? इस सवा लाख करोड़ के पैकेज में से दस वर्षों में सवा रुपया भी खर्च क्यों नहीं हुआ? 2024-25 के बजट में फिर वही पुराने वादे क्यों दोहराए गए? जब पहले के वादों का कोई हिसाब नहीं है, तो नई घोषणाओं का क्या भरोस...