भागलपुर, मार्च 6 -- सबौर संवाददाता। भोजपुरी और अंगिका गायक सह जनसुराज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार सिंह उर्फ छैला बिहार ने सबौर में उद्घोष यात्रा के दौरान कहा कि बिहार के युवाओं को बिहार में ही मिले काम। इस दौरान प्रेस वार्ता में गायन के माध्यम से वर्तमान राजनीति पर प्रहार किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और राष्ट्रगान से की गई। छैला ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह है कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराना और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मुख्य राजनीति की धारा से जोड़ना। विषय को ध्यान में रखते हुए युवा बिहार के कोसी, सीमांचल, भागलपुर, बांका और मुंगेर जिले को एक भाग में रखा गया है। जिसके तहत यह युवा बिहार उद्घोष यात्रा प्रारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि आज के युवा ही अपने देश का भविष्य ह...