मुजफ्फरपुर, मई 14 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में जिला स्कूल के पास मंगलवार की देर शाम चाय दुकान के सामने बाइक सवार दो अपराधियों ने मुशहरी अंचल के राजस्व कार्यालय से जुड़े रहे प्रॉपर्टी डीलर मोहम्म जावेद समेत दो की गोली मारकर हत्या कर दी। दूसरा व्यक्ति जावेद का सहयोगी मुशहरी के तरौरा गोपालपुर निवासी राजू साह था। घटनास्थल से पुलिस ने सात खोखा और दो पिलेट जब्त किया है। मालीघाट निवासी जावेद रामबाग संस्कृत कॉलेज के पास परिवार के साथ रहता था। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस इसे प्रॉपर्टी डीलिंग में वर्चस्व व जमीन विवाद से जोड़कर देख रही है। सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जावेद चार-पांच लोगों के साथ दुकान पर चाय पी रहा था। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने पिस्टल से ताब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.