रामपुर, मार्च 2 -- जदयू के जिला कार्यालय पर शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपने नेता के जन्मदिन पर बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव भानु प्रताप सिंह यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ही देश में समाजवाद के सच्चे पुरोधा हैं। लंबे समय से बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए भी उनकी छवि बेदाग है। यही गुण उन्हें देश के अन्य नेताओं से अलग करता है। नीतीश कुमार पक्ष और विपक्ष दोनों के सर्वमान्य नेता हैं। इस मौके पर रामवीर शर्मा, मनोज किुमार सक्सेना, प्रीतम सिंह, शुभम सागर, संजय कुमार, मोनिका सैनी, विशाल गंगवार, यशवंत सिंह यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.