झंझारपुर निज प्रतिनिधि, मार्च 23 -- बिहार के मधुबनी में रविवार की सुबह अचानक एक ट्रक में आग लग गई। भैरव स्थान थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर पैटघाट ओवर ब्रिज के समीप पास हादसा हुआ। ट्रक धू धू कर जलने लगा। इंजन के समीप तेज धुआं और आग की लपटें निकलने लगा। सड़क से जाने वाले वाहन दहशत में आ गए। कुछ लोग वीडियो बनाने लगे तो कुछ लोग फोटो खींचने लगे। तत्काल पुलिस को सूचना भी दी गई। पुलिस ने अग्निशमन विभाग एवं एनएचएआई को सूचना दी। अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी कुमार गौरव ने त्वरित गति से वाहन भेजा। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती तब तक ट्रक का इंजन पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था। बॉडी में नमक की कुछ बोरियां लदी हुई थीं। भैरव स्थान थाना के गस्ती पदाधिकारी एसआई शुभम कुमार ने बताया कि ट्रक का चालक अपनी गाड़ी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.