अलीगढ़, नवम्बर 11 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। कभी मजदूरों से भरी रहने वाली धनीपुर मंडी खाली पड़ी है। बिहार विधान सभा चुनाव का असल मंडी में दिख रहा है। यहां पर काम करने वाली आधे से ज्यादा लेबर बिहार की है। चुनाव के चलते अधिकतर मतदान करने गए हैं। इसके चलते माल उठाने के लिए लैबर नहीं बची है। इसका असर सीधे धान की कीमत पर पड़ा है। धान की कीमत में पिछले चार दिनों में 100 से 150 रुपये की गिरावट आ गई है। बिहार में आज मतदान है। बिहार के 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग यहां पर मजदूरी करते हैं। मतदान के चलते सप्ताह भर पहले से ही लैबर ने बिहार जाना शुरु कर दिया था। इस समय 50 प्रतिशत लैबर मंडी से गायब है। माल पड़ा हुआ है, मगर उठाने वाला कोई नहीं। इसका असर धान की कीमत पर भी आया है। आढ़ती जयवीर सिंह ने बताया कि चार दिन पहले धान की 1718 वैरायटी 3280 रुपये प्...