हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जून 2 -- Bihar Monsoon: पछुआ के प्रवाह ने बिहार में समय से पहले मानसून की दस्तक को रोक दिया है। फिलहाल मानसून सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग में पहुंचने के बाद ठहर गया है। जबकि, यह इस इलाके में समय से 11 दिन पहले ही पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मानसून के आगे बढ़ने के आसार नहीं है। वैसे, बिहार में मानसून के प्रवेश करने की निर्धारित तिथि 13 से 15 जून के बीच है। इस बार मानसून केरल में निर्धारित समय से 8 दिन पहले ही प्रवेश कर गया था। साथ ही इसके फैलाव की रफ्तार काफी तेज थी। इसी कारण उम्मीद जताई जा रही थी कि बिहार में भी मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। हालांकि, इसको लेकर मौसम विभाग द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई पूर्वानुमान नहीं जताया गया था। लेकिन, पछुआ की रफ्तार ने बिहार में समय से पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.