नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- बिहार में होमगार्ड जवानों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई है। बेगूसराय के बलिया में होमगार्ड जवानों के दो गुट आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए जिसके बाद उनका ट्रेनिंग कैंप रणभूमि में बदल गया। इस पत्थरबाजी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दिख रहा है कि होमगार्ड के कई जवान वहां मौजूद हैं और एक-दूसरे पर वो पत्थर फेंक रहे हैं। वहां अफरातफरी की स्थिति को भी साफ देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि सदानंदपुर के समीप एनएच पर होमगार्ड जवानों के दो गुटों के बीच यह भिड़ंत हुई है। इस मारपीट और पथराव में कई जवान जख्मी भी हो गए हैं। इस घटना में गंभीर रूप से घायल जवानों को स्थानीय लोगों ने स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। यह भी पढ़ें- बिहार में ट्यूटर के शोषण से तंग छात्रा ने दी जान, तस्वीर वायरल कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.