तरुण कुमार, जनवरी 30 -- बिहार समेत पूरे देश में भगवान की पूजा के प्रसाद में मिलने वाला मखाना अब सुपर फूड बन गया है। अब हवाई जहाज, वंदे भारत व राजधानी जैसी ट्रेनों में स्नैक्स के रूप में परोसा जा रहा है। दुनिया भर में इसके बढ़ते इस्तेमाल से इसे ग्लोबल फूड के रूप में स्थापित करने की कवायद है। इसी कड़ी में बिहार जैसी जलवायु से मिलते जुलते राज्यों में भी सुपर फूड का उत्पादन बढ़ाने के लिए उपयुक्त जमीन तलाशी जाएगी। बोर्ड की आगामी बैठक में यह प्रस्ताव आएगा। राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के सदस्य सह बीएयू के कुलपति डा. दुनिया राम सिंह फरवरी में संभावित राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की बैठक में यह प्रस्ताव देंगे। बीएयू मखाना उत्पादन को सरल और सुलभ बनाने के लिए कई बिंदुओं पर शोध कर रहा है और अब इसका उत्पादन बढ़ाने पर जोर है। मखाना का उत्पादन अभी बिहार सहित कुछ अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.