हिन्दुस्तान ब्यूरो, जनवरी 29 -- बिहार में शिक्षा विभाग ने मानक तय किया है कि प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा एक से पांच) में प्रधान शिक्षक समेत कम-से-कम पांच शिक्षक होंगे। वहीं, कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में प्रधानाध्यापक समेत न्यूनतम नौ शिक्षक होंगे। इसी मानक के अनुरूप विद्यालय वार शिक्षकों के स्वीकृत बल और आवश्यक शिक्षकों की रिपोर्ट ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर 31 जनवरी तक अपलोड करने का निर्देश शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिया है। विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने जिलों को लिखे पत्र में कहा है कि प्रत्येक शिक्षक के लिए कम-से-कम एक वर्ग कक्ष होना चाहिए। शिक्षकों का वास्तविक आकलन विद्यालय में कमरों की उपलबध्ता के आधार पर किया जाएगा। विभाग ने कहा है कि कक्षा एक से पांच तक के विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या एक से 120 त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.