पटना, जनवरी 20 -- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने नितिन नवीन को भाजपा का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री यादव ने कहा कि नितिन नवीन का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना बिहार के लिए गौरव की बात है। नितिन नवीन बिहार से बनने वाले भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इसको लेकर युवाओं में विशेष उत्साह है। श्री नवीन के नेतृत्व में भाजपा और ज्यादा ऊर्जान्वित होगी। पार्टी को नयी दिशा मिलेगी। संगठन एवं सरकार के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने में वह सक्षम होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.