एक प्रतिनिधि, अक्टूबर 9 -- बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रिहायशी इलाके में तेंदुआ जैसा जानवर नजर आने के बाद से हड़कंप मच गया है। यहां नगर के दुर्गा नगर और ऐहसान नगर के बीच एक घर के पीछे लगे धान की फसल के पास बुधवार की शाम एक जंगली जानवर को घूमते हुए देखा गया। जो देखने में तेंदुआ की तरह नजर आ रहा हैं। खेत के नजदीक की घर की महिलाओं ने इसका वीडियो बना लिया। जिसके बाद लोगों में भय व दहशत का माहौल कायम हो गया हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिंदुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता। इसकी सूचना मिलते ही देर शाम रामनगर रेंजर विजय प्रसाद के नेतृत्व में वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची और पग मार्ग की तलाश में जुट गई। लेकिन रात होने के कारण इसमें उसको सफलता नही मिल सकी। रेंजर विजय प्रसाद ने बताया की वीडियो देखने से यह जानवर त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.