नवादा, फरवरी 19 -- बिहार के नवादा जिले में 16 साल की एक लड़की के साथ गैंगेरप की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि रजौली थाना क्षेत्र के काराखूंट के जंगल में 16 वर्षीया किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना मंगलवार की शाम की बताई गई है। वह लकड़ी चुनने के लिए जंगली क्षेत्र की तरफ गई थी। किशोरी के शोर मचाने पर लोग वहां पहुंचे और एक आरोपित को धर दबोचा, जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची डायल 112 की टीम ने आरोपित को थाने पहुंचाया। पकड़े गए आरोपित की पहचान गुड्डू साव के रूप में की गई है, जबकि भागने वाला आरोपित उसी गांव का सुधीर कुमार बताया गया है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि प्रत्येक दिन की भांति वे अपने आजीविका के लिए जंगली क्षेत्र में लकड़ी चुनने गए थे। इसी बीच किशोरी लकड़ी चुनते हुए छोटी-छोटी अन्य ...