पटना, अगस्त 31 -- बिहार के नये मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने रविवार की देर शाम पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने स्वयं उन्हें उनकी कुर्सी पर बैठाया। साथ ही उन्होंने शुभकामनाएं भी दीं। मौके पर दोनों पदाधिकारियों के परिवार के सदस्य समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। प्रत्यय अमृत 1991 बैच के आईएएस पदाधिकारी हैं। इससे पहले वह विकास आयुक्त और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव का कार्य संभाल रहे थे। इसके पहले अमृत लाल मीणा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन मुख्य सचिवालय के सभागार में किया गया। इस मौके पर मीणा की जीवनी पर एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें बताया गया है कि राजस्थान के करौली जिले के वह रहने वाले हैं। वर्ष 1989 बैच के आईएएस मीणा का जन्म बहुत ही साधारण परिवार हुआ था। बचपन से वह मेधावी रहे हैं। अपनी मेहनत और ईमानदारी के बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.