दुमका, जनवरी 20 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बिहार के धौरेया विधानसभा के विधायक मनीष कुमार ने फौजदारी बाबा के दरबार बासुकीनाथ में अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर बासुकीनाथ में विधायक के पुरोहित मनोज झा, पप्पू झा, उज्जवल झा सहित अन्य सहयोगियों ने पूरे विधि-विधानपूर्वक से बाबा बासुकीनाथ, माता पार्वती, माता काली, शत्रु संहारिणी बगलामुखी माता सहित दस महाविद्याओं की भी पूजा करायी। पूजनोपरांत वैदिक आरती संपन्न कराई। इस मौके पर जरमुंडी डीएसपी सह पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल, मुंशी कुंदन कुमार सहित भारी संख्या में स्थानीय पुलिस पदाधिकारी एवं मंदिर कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...