हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मई 26 -- Bihar Weather: पटना में सोमवार को बादल छाए रहने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहने के साथ ही एक-दो जगहों पर ठनका और बारिश के भी आसार हैं।वहीं रविवार को राजधानी में बादल छाये रहे। इस दौरान दोपहर बाद हल्की धूप निकली। इस कारण पटना के अधिकतम तापमान में 3.1 और न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम तापमान कम रहने के बावजूद वातावरण में आर्द्रता की मात्रा 60 रहने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था।इन जिलों में भारी बारिश के आसार ज्यादातर शहरों में सोमवार को ठनका और आंधी की चेतावनी है। वहीं किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और अररिया जिले के एक-दो स्थानों भारी बारिश के आसार हैं। वहीं शेष भागों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.