एक संवाददाता, सितम्बर 1 -- बिहार में आसमानी आफत कहर बनकर टूटा है। यहां ठनका गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई है। कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के दनियालपुर कुरई गांव में सोमवार की सुबह 6:02 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में जहां तीन महिलाओं ने मौके पर दम तोड़ दिया, वहीं झुलसीं पांच महिलाओं को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। सभी महिलाएं दनियालपुर कुरई गांव की हैं। महिलाएं धान की फसल की सोहनी करने जा रही थीं। इसी दौरान तेज गरज व चमक के साथ बारिश शुरू हुई। लेकिन, रास्ते में छुपने की कहीं जगह नहीं होने की वजह से वह खेत की ओर बढ़ने लगीं। इसी दौरान उनके उपर ठनका गिर पड़ा, जिससे यह हादसा हुआ। मृतकों में अशोक राम की 45 वर्षीया पत्नी मंगरी देवी, मनोज राम की 40 वर्षीया पत्नी कुमारी देवी तथा कुमारी देवी की जेठानी 45 वर्षी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.