नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- बिहार के एनडीए सांसदों ने गुरुवार को भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत और अभिनंदन किया। नवीन लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक संजय जायसवाल के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे थे। कार्यक्रम में बिहार एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख नेता उपस्थित रहे। इनमें हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख व सांसद उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर और भाजपा की ओर से संजय जयसवाल के अलावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.