पटना, मार्च 11 -- बिहार के एक और ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण की चर्चा शुरू हो गई है। राजगीर (नालंदा), सुल्तानगंज (भागलपुर) और रक्सौल (पूर्वी चंपारण) के साथ ही बेगूसराय में भी नया हवाई अड्डा बनाया जा सकता है। राज्य की नीतीश सरकार इस संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी। बेगूसराय में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए भूमि की उपलब्धता और उपयुक्तता को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार इस पर विचार कर सकती है। प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में यह जानकारी दी। विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान बेगूसराय से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक कुंदन कुमार ने शहर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार के समग्र और समावेशी विकास के लिए बेगूसराय में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की जरूरत है। बेगूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.