हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 17 -- बिहार में पहली बार 14 पुराने पेड़ विरासत वृक्ष घोषित होंगे। ये वृक्ष 70 से 250 वर्ष पुराने हैं। विशेषज्ञों ने इनकी जांच पूरी कर ली है। चौदह वृक्ष राज्य के चार जिलों जमुई, बक्सर, मुंगेर और भागलपुर में अलग-अलग जगहों के हैं। विशेषज्ञों की जांच के बाद आगे के चरणों में और भी वृक्षों को इस श्रेणी में लाया जाएगा, ताकि इन सभी पेड़ों का संरक्षण सुनिश्चित हो। बिहार जैव विविधता पर्षद ने राज्यभर से चिह्नित 1500 पेड़ों में से इन 14 का चयन किया है। इनमें सबसे अधिक बरगद के तीन वृक्ष हैं। इन चौदह में सबसे पुराना बरगद का वृक्ष जमुई जिले में है। चयनित किये गये अन्य विरासत वृक्षों में बरगद के अलावा कनक चंपा, पीपल, शेमल, नीम, पाकड़, महुआ, ईमली और गुलड़ के पेड़ हैं। चयनित सभी वृक्ष सरकारी जमीन पर लगे हुए हैं। यही कारण है कि पह...