मुख्य संवाददाता, अप्रैल 25 -- बिहार के अधिकतर जिलों में 26 से 30 अप्रैल तक गरज-तड़क के साथ वर्षा होगी। इस दौरान 10-50 मिमी बारिश का अनुमान है। कुछ स्थानों पर 60-70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। कुछ स्थानों पर ओले गिरने के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 43.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गया व डेहरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को उत्तरी भागों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, सहरसा, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया एवं किशनगंज में तेज हवा चलने व वज्रपात व मेघ गर्जन को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन स्थानों पर 60-70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। 27 अप्रैल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.