आरा, मई 6 -- बिहार में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है। भोजपुर जिले के आरा में अपराधियों ने एक इंजीनियर को गोली मार दी है। आरा के शिवगंज मोहल्ले में हुई इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि जिन्हें गोली मारी गई है वो मेट्रो को कनीय अभियंता है। सोमवार की रात एक तिलक समारोह से लौट रहे मेट्रो के कनीय अभियंता को गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए हैं। अपराधियों ने मेट्रो रेल के इंजीनियर को गोली क्यों मारी है? अभी इसका पता नहीं चल सका है। इसके अलावा इस गोलीकांड में किसका हाथ है? इस बारे में भी अभी पुष्ट जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पुलिस इसकी जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- कार में किडनैप कर गला दबा मार डाला, बिहार में जमीन के लिए बुजुर्ग का मर्डर यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.