पटना, नवम्बर 28 -- बिहार कैडर के 2021 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रवीण कुमार को उत्तराखंड कैडर में स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रवीण कुमार फिलवक्त बेगूसराय के उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर तैनात हैं। भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से उनका कैडर स्थानांतरित किए जाने के बाद शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें पद त्याग करने और उत्तराखंड कैडर में योगदान दिए जाने की मंजूरी दे दी। इस संबंध में विभाग के अवर सचिव सिद्धेश्वर चौधरी ने अधिसूचना जारी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...