नई दिल्ली, अगस्त 8 -- बिहार के अररिया में धान रोपनी के दौरान शुक्रवार की दोपहर सिकटी प्रखंड के ठेंगापुर पंचायत स्थित सतबेर गांव के बहियार में ठनका की चपेट में आने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि इस हादसे में तीन अन्य झुलस गये। सभी झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। दोनों की मौत से गांव में मातम पसर गया है मृतकों में ठेंगापुर पंचायत के वार्ड 13 सतवेर निवासी ज्ञान चंद मंडल उर्फ बबलू मंडल की पत्नी आशा देवी (35 वर्ष) और ब्रह्मदेव मंडल का 22 वर्षीय बेटा भागीरथ मंडल शामिल हैं। वहीं झुलसे लोगों में बलराम मंडल की 14 वर्षीया बेटी पल्लवी कुमारी, ब्रह्मदेव मंडल की 48 वर्षीया बेटी सुगन्धा देवी और नरेश मंडल की 40 वर्षीया पत्नी देवी बुनियाद देवी शामिल हैं। सभी का इलाज चल रहा है। पल्लवी व सुगंधा देवी का सिकटी सीएचसी में जबकि बुनियाद का बाहर इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.