मुंगेर, अक्टूबर 21 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और आधुनिक बिहार के निर्माता, बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की 138 वीं जयंती मुंगेर स्थित श्री कृष्ण सेवा सदन पुस्तकालय में मनाई गई। इस अवसर पर श्री कृष्ण सेवा सदन पुस्तकालय ट्रस्ट के सचिव प्रभात कुमार ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रभात कुमार ने श्री बाबू के दूरदर्शी व्यक्तित्व, कुशल प्रशासनिक कौशल और बिहार के विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि, बिहार केसरी ने उद्योग, विद्युत परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्गों और शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से बिहार की समृद्धि के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके स्वाध्याय और पुस्तक प्रेम का प्रतीक मुंगेर स्थित श्री कृष्ण सेवा सदन पुस्तकालय है, जिसमें उनके निजी अध्ययन की 20 हजार से अधिक पुस्तकें सुरक्षित रखी गई हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.