नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- बिहार के विधानसभा चुनाव के परिणाम सबसे ज्यादा प्रशांत किशोर की उम्मीदों पर पानी फेरने वाले हैं। उन्होंने 238 उम्मीदवार उतारकर बिहार में सरकार बनाने तक का दावा ठोक दिया था। वहीं हाल यह हुआ कि उनके 236 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। वहीं करीब 35 सीटें ऐसी थीं जिनपर उनके प्रत्याशियों की वजह से समीकरण बदल गए। इन सीटों में से 19 एनडीए के खाते में गईं और 14 महागठबंधन को मिलीं। इसके अलावा एआईएमआईएम और बीएसपी ने एक-एक ऐसी सीट जीत ली। इन 35 सीटों पर प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को जीत-हार के अंतर से ज्यादा वोट मिले। अब यह नहीं कहा जा सकता कि अगर प्रशांत किशोर ने अपने उम्मीदवार को ना उतारा होता तो ये वोट किस तरफ जाते। 115 सीटों पर जनसुराज पार्टी तीसरे स्थान पर थी और एक सीट पर यह दूसरे नंबर पर भी थी। इन 35 सीटों में से प...