कार्यालय संवाददाता, अक्टूबर 11 -- साल 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा रामगढ़, मोहनियां, भभुआ और चैनपुर चारों चारों सीट हार गई थी। चार में से तीन पर राजद और एक पर बसपा जीती। रामगढ़ से राजद के सुधाकर सिंह, मोहनियां से संगीता कुमारी, भभुआ से भरत बिंद और चैनपुर से बसपा के मो. जमा खान ने जीत दर्ज की थी। लेकिन, समय का चक्र बदला और एक-एक कर तीन विधायकों ने पाला बदल एनडीए का दामन थाम लिया। विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के कुछ दिनों बाद वर्ष 2021 में चैनपुर विधायक मो. जमा खान जदयू में शामिल हो गए। बिहार से यह एकमात्र बसपा के विधायक चुने गए थे। जदयू में शामिल होने के बाद उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनाया गया। वहीं रामगढ़ में वर्ष 2023 में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने राजद से सीट छीन ली। भाजपा के अशोक कुमार सिंह ने जीत दर्ज ...