देहरादून, जनवरी 13 -- Girdhari Lal Sahu News: पिछले साल दिसंबर महीने में उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लालू के आपत्तिजनक बयान को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। साहू ने अल्मोड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान कथित पर कहा था कि बिहार की लड़कियां 20 से 25 हजार में शादी के लिए मिल जाएंगी। उनके बयान की उत्तराखंड से बिहार तक कड़ी निंदा की गई। उत्तराखंड भाजपा ने भी मामले से किनारा किया। बवाल बढ़ने पर साहू ने माफी मांग ली है। उधर, अब तक मामले में एफआईआर दर्ज न होने पर कांग्रेस का गुस्सा फूटा है। महिला कांग्रेस ने अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में देहरादून डालनवाला कोतवाली में 11 घंटे तक हंगामा किया। पुलिस महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन लेकर पहुंची, लेकिन महिलाएं यहां से निकलकर वापस कोतवाली पहुंच गई और...