पटना, जनवरी 3 -- उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारीलाल साहू के द्वारा बिहार की महिलाओं की बोली लगाई जाने वाली अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में शनिवार को राजद ने मार्च निकाला। प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ की ओर से पुतला दहन सह विरोध प्रदर्शन और मार्च निकाला गया। विरोध मार्च प्रदेश राजद कार्यालय से शुरू होकर आयकर गोलंबर तक गया। राजद नेताओं ने भाजपा के शीर्ष नेताओं का पुतला दहन भी किया। मार्च के दौरान राजद नेताओं ने बिहार की महिलाओं का अपमान करने पर प्रधानमंत्री से जवाब मांगा। भाजपा नेताओं को इस मसले पर बयान देने का नारा लगाया। प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिता भारती और प्रदेश प्रवक्ता सारिका पासवान ने कहा कि भाजपा अविलंब बिहार की महिलाओं का अपमान करने वाले नेता को पार्टी से बाहर करे। इस मामले में भाजपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.