सुपौल, जून 5 -- छातापुर। जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चुनचुन कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में माई बहन मान योजना की जानकारी दी गई। इस दौरान चुनचुन ने कहा कि माई बहन मान योजना बिहार की महिलाओं के लिए एक अति लाभकारी योजना है। इसके द्वारा सभी जरूरतमंद महिलाओं को हमारी सरकार बनने पर 2500 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। इस राशि से महिलाओं को घर चलाने बच्चों का ट्यूशन फीस भरने एवं पारिवारिक सदस्यों का इलाज कराने में मददगार साबित होगी। महिला पर्यवेक्षक ज्योति खन्ना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं की हिस्सेदारी की बात करती रही है और महिलाओं की भागीदारी को उचित पैमाने पर पहुंचने की कांग्रेस पार्टी कोशिश करती रहती है। मौके पर प्रो सच्चिदानंद यादव, मो सलाउद्दीन, रूपेश सिंह, रूपेश आनंद व प्रभाकर कुमार आदि मौजूद थे। -- --
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.