फरीदाबाद, फरवरी 13 -- फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के फूड कोर्ट में पर्यटक बिहार के स्वादिष्ट व्यंजनों का जायका ले सकते हैं। मुजफ्फरपुर से आए केबल यादव बिहार के मशहूर लिट्टी चोखे सहित अन्य कई व्यंजनों का स्वाद लेकर पहुंचे हैं। उनकी स्टॉल पर 50 से लेकर 100 तक के व्यंजन उपलब्ध हैं। फूड कोर्ट में इनकी स्टॉल बिहार फूड के नाम से है। केबल यादव ने बताया कि लिट्टी चौखा को बिहारी स्वाद देने के लिए बैंगन को उपलों की आग में भुना जाता है। बैंगन को भुनने के बाद उसका छिलका उतारा जाता है और उसे अच्छे से मिसा जाता है। इसके बाद उसमें अदरक, प्याज, लहसुन व सरसों के साथ कई तरह के मसाले मिलाए जाते हैं, जो चोखे का स्वाद बढ़ाते हैं। वहीं लिट्टी को उपलों में सेका जाता है। इसे पर्यटकों को देशी घी में डूबोकर सर्व किया जाता है। इससे लिट्टी चोखा का स्वाद कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.