छपरा, जनवरी 9 -- पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास की जयंती पर संगीत समारोह का हुआ आयोजन राग बिलावल समेत कई रागों की हुई प्रस्तुति सोनपुर, संवाद सूत्र। देश के प्रसिद्ध सितार वादक पार्थो घोष ने कहा है कि बिहार की भूमि शास्त्रीय संगीत की भूमि है और किसी अन्य राज्य की तुलना में यहां संगीत के प्रति लोगों को काफी लगाव है। वे यहां के रामसुंदर दास महिला कॉलेज में शुक्रवार को कॉलेज के संस्थापक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास की 103 वीं जयंती के अवसर पर संगीत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगीत आदमी को आदमी से जोड़ता है। संगीत की दुनिया में कोई जाति नहीं है। यह सिर्फ अपनापन की दुनिया है। इस मौके पर उन्होंने स्पिक मैके अभियान के उद्देश्यों पर भी चर्चा की। बाद में उन्होंने सितार पर राग अलहिया बिलावल की सरस प्रस्तुति की। उनके साथ...