मधुबनी, जनवरी 9 -- हरलाखी। राजद के जिलाध्यक्ष सह बेनीपट्टी के पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने बिहार की बेटियों पर किये गए आपत्तिजनक बयान को पूरे बिहारियों का अपमान बताया है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय उमगांव में प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे बिहार की बेटी माता जानकी थी, जिन्होंने अपने पति श्रीराम के साथ मिलकर धर्म और न्याय की लड़ाई लड़ी। उनके स्वयंवर में बड़े-बड़े राजा महाराजा आए थे, लेकिन किसी में भी उनकी प्रण को छूने की हिम्मत नहीं थी। आज, 21वीं सदी में, जब हम आजाद हैं, तो हमारे बिहार की बेटियों को अपमानित किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू ने बिहार की लड़कियों को "20-25 हजार में बिकाऊ" बताया है। यह बयान न केवल बिहार की बेटियों का अपमान है, बल्कि पूरे बिहार का अपमान है।हम मांग करते हैं कि गिरधारी लाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.